दुमका, अगस्त 5 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अन्तर्गत चिकनियां पंचायत के बालाबहियार गांव के मजदूर छोटा मुर्मू उम्र 54 वर्ष की मौत जम्मू काश्मीर राज्य के सम्भा जिले में 30 जुलाई को हो गया था। परिजनों ने मृतक मजदूर के शव को मंगाने की गुहार जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी से किया था। जिसपर विधायक व प्रशासन के सक्रियता से सोमवार के अहले सुबह शव को घर बालाबहियार लाया गया। शव पहुंचने की खबर सुनते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवार से मिलकर सरकार की तरफ से मिलने वाली सारी सुविधा दिलाने का अश्वासान दिया। मृतक चार महीना पहले मजदूरी के लिए जम्मु कश्मीर गया था। मौके पर झामुमो उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, सनत हासदा, बोदीलाल मरांडी, संतोष हासदा, बर्णवास मुर्मू, चन्द्रकान्त मंडल, कलामुद्धीन अंसारी, अनुपलाल मुर्मू, मुकेश मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.