गिरडीह, फरवरी 2 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के मंझने पंचायत के नावाडीह के लिए गर्व का क्षण आया, जब मजदूर का बेटा गौतम कुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) का एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। बीएसएफ में चयन के बाद गौतम कुमार ने शारीरिक, मानसिक और अनुशासनात्मक प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और साहस के साथ पूर्ण किया। सोमवार को जब घर लौटे, तो पूरा गांव सम्मान और गर्व से झूम उठा। उनका स्वागत गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ फूल-मालाओं, रैली और जयकारों के बीच किया गया। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बतला दें कि पिछले वर्ष जनवरी में उद्यमपुर में ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए गौतम कुमार ने एक वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की। हर कोई उसकी इस उपलब्धि पर खुशी से झूम रहा था। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.