चतरा, दिसम्बर 10 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के एक छोटा सा बाराबागी गांव निवासी मजदूर उमेश सिंह का पुत्र शैलेश कुमार सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर बन गया है। वह सीजीएल परीक्षा में पास कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। शैलेश के पिता उमेश सिंह ने बताया कि मैं खुद गुजरात में मजदूरी कर काम करता हूं लेकिन मेरा बेटा शैलेश आज प्रखंड एवं गांव का नाम रोशन किया है। इसके लिए गांव के साथ-साथ पूरे प्रखंड वासियों ने शैलेश की लगन और मेहनत के परिणाम को देखते हुए प्रखंड वासियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,गोपाल सिंह,बबलू सिंह,आदित्य सिंह, बीके मिश्रा,सतीश कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...