गिरडीह, जून 30 -- जमुआ। जे एल के एम की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने रविवार को जमुआ प्रखंड परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में गिरिडीह जिले में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। आने वाले दिनों में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी अव्वल रहेगी। सुनीता सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। उनके हक और अधिकार की लड़ाई में पार्टी साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नेता के आसपास के लोग ही उसका असली आईना होते हैं। उनके व्यवहार से ही नेता की सोच और नियत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए पार्टी कटिबद्ध है। युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में भी पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग उत्साहित है। मजदूर और किसानों को पार्टी से जोड़ना जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.