बेगुसराय, अप्रैल 20 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। हम सेकुलर श्रमिक प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय सभा का आयोजन रविवार को बेगूसराय के गढ़हरा वार्ड 18 में हुआ। सर्वसम्मति से अभिषेक सिंह को बिहार प्रदेश के श्रमिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार ने की। संचालन माधव कुमार ने किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता ने कहा कि हमारा देश मजदूर प्रधान देश है। यहां मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, युवा के राष्ट्रीय महासचिव चंदन कुशवाहा, अजय कुमार कुशवाहा, अनिल रजक, रोहित पासवान, विमला देवी, मिश्रीलाल मंडल, मिश्रीलाल यादव, संतोष कुमार सिन्हा आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...