भभुआ, दिसम्बर 15 -- भभुआ के कुड़ासन से दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर जा रहे थे मजदूर सभी घायलों का चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज खरिगवा-दुर्गावती पथ में मसोई गांव के पास हुई घटना, डंपर चालक फरार (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मसोई गांव के पास सोमवार की दोपहर 2:30 बजे डंपर द्वारा पिकअप वैन में धक्का मार देने से उसपर सवार 16 मजदूर घायल हो गए। इनमें 9 महिला और 7 पुरुष मजदूर शामिल हैं। सभी मजदूर भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन से धान की कटनी कर दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पिकअप वैन सड़क के चाट में पलट गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुन जुटी लोगों की भीड़ में शामिल लोगों ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।...