हरिद्वार, मई 20 -- बहादराबाद। इंकलाबी मजदूर केंद्र ने पुलिस प्रशासन और सिडकुल की कंपनी के प्रबंधन द्वारा मजदूर नेताओं पर लगाये गये फर्जी मुकदमे के विरोध में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर मजदूर विरोधी लेबर कोड्स को रद्द करने व सार्वजनिक सम्पत्तियों का निजीकरण रोकने व ठेका प्रथा समाप्त करने व ट्रेड यूनियन आंदोलन के दमन के विरोध में राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा। धरना प्रदर्शन करने वालों में इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज कुमार,जय प्रकाश , अवधेश कुमार,गोविंद सिंह, ब्रिजेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, शिशुपाल सिंह, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार,संजीव कुमार,सतीश चन्द्र आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.