रांची, जुलाई 17 -- रांची। पुंदाग की रहने वाली डोली शाहदेव ने इरफान, नईम, प्रभात, सरफराज, राजीव और सगीर पर छेड़छाड़, डीजल चोरी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। डोली ने पुलिस को बताया कि 15 और 16 जुलाई की मध्य रात्रि में निर्माणाधीन ड्रीम टावर ऑफिसर लेन के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे मजदूर अपार्टमेंट की महिलाओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए गाना बजाना करने लगे। इसी बीच बिजली काटने का विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब सोसाइटी के लोग जेनरेटर चलाने के लिए डीजल मंगवाए तो उसे भी आरोपियों ने चुरा लिया। शिकायत करने के लिए बिल्डर के कार्यालय गए तो वहां पर कोई नहीं था। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.