बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने मंगलवार को मजदूरों ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में मनरेगा कानून का रद्द कर नया कानून लागू क दिया गया है। इससे मजदूरों की हकमारी होगी। मनरेगा को फिर से लागू किये जाने के लिए धरना दिया जा रहा है। मनरेगा मजदूर सभा के जिला संयोजक रामदास अकेला ने कहा कि इस कानून का खत्म कर सरकार मजदूरों को मार देना चाहती है। काम का दिन तो बढ़ा पर मजदूरी नहीं बढ़ी। बिहार सरकार पर 10 की जगह 40 प्रतिशत खर्च छोड़ दिया गया है। मौके पर जनार्दन प्रसाद, मुनेश्वर बिंद, कामेश्वर प्रसाद, अरविंद प्रसाद, जगदेव दास, सूरज मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...