मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में वीबी जी रामजी मजदूरों के धरना बुधवार को 34वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उनके प्रदर्शन को समर्थन देने कई प्रदेशों के विश्वविद्यालयों के छात्र पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के संघर्ष को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर पहुंचे दिल्ली विवि की अपूर्वा कुमारी, हिमाचल प्रदेश के शिमला विवि के मोनिश, आंध्र प्रदेश के उस्मानिया विवि के अंशु ने पूरे दिन बैठ मजदूरों के हितों की बात की और उनकी समस्याओं को जाना। मनरेगा वॉच के बैनर तले मजदूर दो जनवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। वे अपने बकाया मजदूरी भुगतान और नियमित काम मिलने को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अधिकारियों से उनकी चार दौर में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। मौके पर मनरेगा वॉच के जिला समन्वय संजय सहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.