चम्पावत, मई 2 -- लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक जागरुकता शिविर लगाया। छमनियां में लगाए शिविर में पीएलवी भगवान सिंह फर्त्याल ने मजदूरों को न्यूनतम वेतन, कार्य के घंटे, दुर्घटना मुआवजा, ठेकेदारी प्रणाली के बारे में जानकारी दी। साथ ही मजदूरों के कानूनी अधिकार और श्रम कानून के बारे में बताया गया। यहां पीएलवी नवीन पंत, मनोज जोशी, प्रियंका जोशी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...