चाईबासा, जनवरी 16 -- नोवामुंडी, संवाददाता। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने शुक्रवार को उपरूम झुमुर की तैयारी को लेकर गुवा, जामदा, नोवामुंडी का दौरा किया। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि गुवा रेलवे स्टेशन के लोडिंग पॉइंट में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। मजदूरों को 300 से 350 रुपए मजदूरी भुगतान दिया जा रहा है, जो श्रम कानून का न्यूनतम मजदूरी की खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों को सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं किया गया है। यहां के रेल ठेकेदार द्वारा करोड़ रुपए का योजना चल रहा है। मजदूरों की नहीं लेकिन अफसर, ठेकेदार मालामाल हो रहें हैं। मानसिंह तिरिया ने यह भी कहा तमाम रेल मरम्मती,भवन निर्माण आदि कार्यों में लगे मजदूर को उचित मजदूरी दिलाने के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा। साथ में मामला को ल...