उरई, फरवरी 24 -- उरई। दो दर्जन से अधिक मजदूर एसपी कार्यालय पहुंचे और खेत मालिक ठेकेदार पर मटर तुड़ाई व कटाई के रुपये हड़पने की शिकायत की। इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी भी की। अटरिया के शेखू ने एसपी से शिकायत कर ठेकेदार पर 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ सरसई के ठेकेदार बब्लू के अधीन मटर तुड़ाई व कटाई की थी, लेकिन काम खत्म होने के बाद भी रुपये नहीं दिए। मजदूरों का कहना है कई बार पैसा लेने गए लेकिन ठेकेदार ने रुपये नहीं दिए। पीड़ितों ने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाना चुर्खी में दोनों पक्षों का कार्यवाही की चेतावनी दी गई। 23 फरवरी को थाना पहुंचने पर मजदूर को कुछ समय के लिए बैठा लिया गया। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पीड़ित मजदूरों ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर मजदूरी दिलाने की मांग क...