गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में सीएस कार्यालय में श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने चिकित्सकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक निबंधित श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनमें सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य ये किया गया। उन्होंने चिकित्सकों से मजदूरों के हित में जरूरी कदम उठाने की अपील की। श्रम अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सा सहायता योजना के तहत डॉक्टर द्वारा दिये गए बेड रेस्ट के आधार पर श्रमिकों को अधिकतम 40 दिनों की मजदूरी का भुगतान किया जा सकता है। उसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों की स्थिति में जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर श्रमिकों के रोग की स्थिति के अनुसार अधिकतम ढाई लाख रुपए तक की राशि सहायता के रूप में प्रदान की जा सकती है। महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.