हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय की अध्यक्षता और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की उपस्थिति में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत एक बैठक एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मनरेगा बचाओ समिति की नवनियुक्त जिला संयोजक मंजू मित्रा को अभियान के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण मजदूरों को न तो 100 दिन का रोजगार मिल पा रहा है और न ही समय से मजदूरी का भुगतान हो रहा है। जिला संयोजक मंजू मित्रा ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनका हक...