लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र के एकता नगर कॉलोनी में छत डालने के दौरान मकान मालिक और मजदूरों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाबू खेड़ा रैदास गांव के रहने वाले शुभम रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरों के साथ एकता नजर कॉलोनी में अनिल मिश्रा के मकान में छत डलवा रहा था। काम के दौरान ही अनिल मिश्रा ने बेटे के साथ मिलकर गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। मजदूरों ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूरों ने एकजुट होकर शुरूआत में मकान मालिक से अभद्रता करते हुए, गाली गलौच की थी। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शुभम रावत की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर समुचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...