सीवान, मई 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कन्हैयालाल जिला केन्द्रीय पुस्तकालय में जनवादी लेखक संघ सीवान के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मजदूर वर्ग की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी का संचालन करते हुए मार्कंडेय ने कहा कि आज मजदूरों की हालत अत्यंत दयनीय है। मजदूर चाहे संगठित क्षेत्र के हों या असंगठित क्षेत्र के हों सर्वत्र उनका शोषण बदस्तूर जारी है। उन्हें अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, वेतन कम मिलता है। सैकड़ों श्रम कानूनों को समाप्त कर मात्र श्रम कोड लागू किया गया जो मजदूरों के शोषण का औजार बन गया है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। जैसे काम का घंटा अधिक होना, ओवर टाइम न मिलना, सामाजिक असुरक्षा जैसे पेंशन...