जमुई, दिसम्बर 1 -- बरहट। निज संवाददाता माह दिसंबर का महीना शुरु हो गया है। किसानों के खेत में धान पक कर तैयार हो गया है। किंतु किसान समय पर अपने फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि किसानों को अपने फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहा है। मजदूर नहीं मिलने के पीछे मजदूरों का बड़ी संख्या में पलायन होना माना जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि विवश हो किसान दैनिक मजदूरी पर अब धान की कटाई कराने को बाध्य हो रहे हैं। सैंकड़ों एकड़ फसल पर नहीं हुई है कटाई प्रखंड के मलयपुर, बरहट, बरियारपुर ,कटौना, डाढा ,नूमर में शत प्रतिशत धान की कटाई नहीं हो पाई है। किसान अभय सिंह, राज सिंह, नेपाली सिंह, अजय सिंह, दिनेश यादव, मनोज यादव सहित दर्जनों किसान ने बताया कि इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। किंतु समय पर धान की कटाई नहीं करा पाने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.