बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- जी राम जी की 25 हजार नई योजनाओं से बदलेगी गांवों की सूरत मनरेगा के नये स्वरूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत फोटो: शुभम: जी राम जी योजना को लागू करने से संबंधित जानकारी देते डीडीसी शुभम कुमार। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। मनरेगा के बदले स्वरूप 'विकसित भारत-जी राम जी' से गांवों के विकास की तस्त्वीर बदलेगी। साथ ही अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। वीबी जी राम जी क्रियान्यवन की जानकारी दिये जाने को लेकर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीडीडी शुभम कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्रामसभा का आयोजन कर अब तक 25 हजार योजनाएं चयनित की गयी है। सभी योजनाओं को युगधारा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं पर काम होगा। डीडीसी ने कहा कि नये नियम से भ्रष्टाचार में भी कमी आएंगी। फेशि...