पीलीभीत, जनवरी 1 -- पूरनपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर बढ़ी मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने गन्ने की भराई बंद कर दी। इससे केंद्र पर खरीद बंद हो गई। परेशान किसानों ने किसान नेताओं को अवगत कराया। किसान संगठन के हस्तक्षेप के बाद खरीद चालू हो सकी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी में गुलरिया चीनीमिल का गन्ना क्रय केंद्र लगा हुआ है। बुधवार को केंद्र पर मजदूरों ने किसानों की ट्रालियों से ट्रक में गन्ने की भराई बंद कर दी। इससे तौल का काम बंद हो गया। केंद्र पर गन्ना बिक्री करने पहुंचे किसान परेशान हो गए। इस दौरान मजदूरों ने कहा अभी तक 2.45 पैसे गन्ने की भराई दी जा रही थी। इसमें दो रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई। इसके बावजूद उन्हें पुरानी दर के मुताबिक मजदूरी दी जा रही है। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के पदाधिकारियों को सूचना दी। इस पर संगठन क...