प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस महासचिव सन्तोष सिंह के नेत्तृत्व में टेकार, कांग्रेस सेवादल के महासचिव भवानी शंकर दुबे के नेतृत्व में रंजीतपुर चिलबिला एवं सोनावा बूथ अध्यक्ष मो. सलीम के नेतृत्व में सोनावा में चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे मजदूरों को काम और मजदूरी समय पर नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के को-ऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और इसे समाप्त करने की किसी भी साजिश का कांग्रेस विरोध करेगी। चौपाल के आयोजक सन्तोष सिंह व भवानी शंकर दूबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.