मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में धरना दे रहे वीबी जी रामजी मजदूरों की समस्या के निराकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सचिव शैलेन्द्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मजदूरों की परेशानी दूर करने के लिए अविलंब मामले को देखने का आग्रह किया है। द्रेज ने लिखा है कि जिले की 150 पंचायतों के 10 हजार से अधिक मजदूर पिछले डेढ़ महीने से प्रदर्शन कर रह हैं। लेकिन, ग्रामीण विकास विभाग के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्या के निराकरण के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। ऐसे में मजदूरों खासकर महिलाओं को परेशानी हो रही है। पत्र में कहा गया है कि आवेदन दिए जाने के 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराना होता है, लेकिन न तो काम मिल रहा है और न ही भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा पिछले आठ महीनों से उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.