बिजनौर, अप्रैल 26 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ। क्षेत्र के सभी कालेजों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। कस्बा रेहड़ निवासी दो छात्राओं ने इंटरमीडिएट में जिले में पहला और चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। इंटरमीडिएट में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली रेहड़ निवासी जुल्फनाज गीता देवी इंटर कालेज रेहड़ की छात्रा हैं। जुल्फनाज के पिता कामिल अंसारी नल मिस्त्री हैं तथा मां आसमा खातून गृहणी हैं। आसमा खातून ने बताया कि जुल्फनाज चार भाई-बहन हैं। जुल्फनाज दूसरे नंबर की पुत्री हैं। उधर कस्बा रेहड़ निवासी जावेद सिद्दीकी की पुत्री हिना ने भी इंटरमीडिएट में 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। हिना भी रेहड़ के गीता देवी इंटर कालेज की छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.