संभल, फरवरी 19 -- जनपद में इन दिनों आलू की खुदाई का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को मजदूरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में तैयार फसल खड़ी है, मगर समय पर खुदाई न होने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मजदूरों ने दिहाड़ी बढ़ाकर 500 से 600 रुपये तक कर दी है, जिससे लागत और बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मजदूर न मिलने के कारण किसान पास के जनपदों से मजदूर बुलाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, उन्हें मजदूरी के साथ आने-जाने का किराया भी देना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर मनरेगा मजदूरों से आलू खुदाई का कार्य कराया जाए तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है। बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान सरकार से ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.