भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम भदोही को सौंपा। इस दौरान मनरेगा का नाम बदलने को लेकर भाजपा सरकारों को जमकर कोसा। कहा कि राष्ट्रपिता के नाम से सत्तासीन दल भाजपा के लोग नफरत करते हैं। यही कारण है कि मनरेगा का नाम बदल दिया गया। इतना ही नहीं, कानून में बदलाव के बाद मजदूरों का हित सुरक्षित नहीं रहेगा। उनको पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाएगा। भाजपा की सरकारें पूजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। उन्हें आम जनता से कोई वास्ता एवं सरोकार नहीं है। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रमा बनवासी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.