आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुलूस निकाल कर कलट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। तत्पश्चात 19 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद किये। मांगों के संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खरपत्तू राजभर ने कहा कि मजदूरों के हितों का सरकार ख्याल नहीं रख रही है। जिससे श्रमिकों का उत्पीड़न हो रहा है। हमारी मांग है कि उप्र में तत्काल न्यूनतम वेतन समिति का गठन किया जाए। सभी प्रकार के कार्यों में कार्यरत मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार प्रतिमाह किया जाए। चारों श्रम संहिताओं को श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब रद किया जाए। श्रम कानूनों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लागू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.