पूर्णिया, नवम्बर 26 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक वार्ड संख्या नौ में मजदूरी का रुपया मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसा में बदल गया। दो दिनों के भीतर दो बार हुए टकराव में फायरिंग, मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी तक की घटना सामने आई है। एक महिला के कान से सोने की बाली खींच लेने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित संजीत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी संजन देवी और भाभी सुधा देवी ने गांव के चंदन महतो के खेत में 200 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर धान काटा था। कुल 2400 रुपये मजदूरी को लेकर 21 नवंबर को जब संजीत भुगतान मांगने पहुंचा तो चंदन महतो ने पैसे देने से इनकार कर दिया और धक्का-मुक्की करने लगा। इसी दौरान मनोज महतो, सुजीत कुमार, अंसू कुमारी, सृष्टि कुमारी, गणेश महतो, कार्तिक, ज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.