गोंडा, जून 22 -- खरगूपुर, संवाददाता। मजदूरी मांगने पर पिता-पुत्र की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनापुर के मजरा मदारपुरवा निवासी अतीउल्ला ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि गांव के कलीम के यहां वह मजदूरी मांगने गया था। इसपर कलीम, उसकी पत्नी व हलीम ने मजदूरी देने से मना कर दिया। विरोध करने पर उसे व उसके पुत्र नबीउल्ला व असरफ अली पर हमला कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दो महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.