प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी दिव्यांग राजेंद्र सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक शिक्षक के यहां वह 15 दिनों से मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर शिक्षक ने गालियां देते हुए थप्पड़ मारकर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सीएम पोर्टल पर की। एसओ राधेश्याम का कहना है कि रुपये के लेन-देन का विवाद था, जिसका निस्तारण करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.