गंगापार, जनवरी 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी मांगने पर आधा दर्जन आरोपियों ने गाली देते हुए लाठी, डंडे से पीटा, जिससे पीड़ित को काफी चोटें आईं। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला ग्राम पंचायत के बहेलियापुर गांव निवासी शिव जीत पुत्र आनंद नारायण ने पुलिस को तहरीर दी कि वह पेशे से मजदूर हैं। उसने कुलदीप के कहने पर 70 हजार रुपये के ठेका में काम करने के बाद बीस हजार रुपये मजदूरी मांगने गया, तो बरहाकला गांव के राम कैलाश, कुलदीप, विजय, कृष्णा, मोहित व सौरभ ने शेष मजदूरी मांगने पर गाली देते हुए दौड़ा दौड़ाकर लाठी डंडे से पीटा। मारपीट में शिव जीत के सिर और सीने में काफी चोटें आईं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.