शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर कस्बे के मोहल्ला कुतुलूपुर निवासी रामनिवास परिवार सहित मजदूरी करने के लिए हरियाणा गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, घर में रखे बक्से से सोने के झाले, कुंडल, मांग बेन्दा, बेसर, मंगलसूत्र, बच्चों के कान की बालियां तथा चार जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली गईं। इसके अलावा बोरी में रखे फूल और पीतल के बर्तन भी चोर ले गए। घटना की जानकारी परिजनों ने फोन के माध्यम से दी, जिसके बाद पीड़ित गांव पहुंचा और टूटे ताले व बिखरे सामान को देखकर घटना की पुष्टि हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.