गंगापार, जनवरी 5 -- ग्राम पंचायत उरुवा के नरेगा मजदूरो ने मजदूरी न मिलने की शिकायत खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा से की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गुस्साए मजदूरों को शांत किया। इस दरमियान दर्जनों की संख्या में नरेगा मजदूर उपस्थित रहे। गांव के मजदूर दीनानाथ पासी, श्यामलाल, वैजंती देवी आदि नरेगा मजदूरों ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गांव के तालाब में डेढ़ वर्ष पूर्व काम किया गया था। इस दौरान 12 से 15 दिन काम किया गया। बताया कि गांव के रोजगार कपिल द्वारा सभी मजदूरों की हाजिरी भरी गई थी। आज डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मजदूरों का हक नहीं मिल सका है। खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मजदूरों का हक दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...