जौनपुर, फरवरी 1 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मजदूरी मांगने गए एक पेंटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगन्नाथपुर गांव निवासी रायसाहब गौड़ ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पेशे से पेंटर है और गांव के ही दीपक प्रजापति के घर पेंटिंग का काम किया था। उक्त कार्य की मजदूरी के रूप में 15 हजार रुपये बकाया था। पीड़ित के अनुसार 29 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे दीपक प्रजापति ने फोन करके मजदूरी का पैसा देने के बहाने अपने घर बुलाया। जब रायसाहब वहां पहुंचा तो दीपक प्रजापति अपने मित्र प्रभाकर विश्वकर्मा के साथ मिलकर उसे गाली-गलौज देते हुए मारपीट करने लगे, जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.