हापुड़, दिसम्बर 24 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव में किसान के घर पर मजदूरी मांगने के लिए गए मजदूर को दो भाईयों ने पीटकर घायल कर दिया। मजदूर की पत्नी ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कर्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह गांव में एक किसान के यहां खेतीबाड़ी की मजदूरी करता है। उस मजदूरी से वह अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि 16 दिसंबर को वह अपनी मजदूरी ईख बंधाई के पैसे लेने गया था तभी उसके के साथ दोनो भाइयो ने गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पैसे देने से मना कर दिया और दोनो मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मौके पर उसकी पत्नी समेत काफी लोग आ गये। उ...