बदायूं, फरवरी 8 -- आसफपुर/मुड़िया। मजदूरी मांगने पर दबंगों ने युवक के साथ न केवल मारपीट की बल्कि हत्या की धमकी देते हुये जानलेवा हमला किया। युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्जकरने की मांग की। मामला फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सीकरी का है। यहां रहने वाले कमलेश पुत्र खेमचंद ने तहरीर में बताया उनका पुत्र हेमेंद्र गांव के एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी की थी। मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर आरेापियों ने गालीगलौज करते हुए युवक को लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे उसको चोट आई। दबंगों ने हत्या की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.