मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- पारू। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के नवीनगर से 10 फरवरी को एक युवक को अगवा कर लिया गया। उसे मजदूरी करने के बहाने बुलाया गया था। मामले को लेकर अगवा राजकुमार नट की पत्नी आहिल्या देवी ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें बस्ती के ही मो. जलालुद्दीन, इस्राइल मियां और मो. मुमताज को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने पति को काम करने के बहाने बुलाकर ले गया। उसके बाद से पति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जलालुद्दीन और इस्राइल घर वापस आ गया है। दोनों से पूछा तो कोई जानकारी नहीं दे रहा है। उसने अनहोनी की आशंका जताई है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...