अलीगढ़, फरवरी 24 -- लोधा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में मजदूरी के बहाने बुलाकर युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक की मां द्वारा दी तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जिरौली डोर निवासी पवन देवी पत्नी शीलेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे उनका बेटा विष्णु घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही लाखन पुत्र ओमपाल उसे मजदूरी कराने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद राजेश पुत्र पीथी के साथ मिलकर दोनों भाइयों ने विष्णु के साथ मारपीट की। हमले में युवक का सिर फट गया। आरोपियों ने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.