देवघर, सितम्बर 6 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराधियों ने दुमका जिला के जामा प्रखंड निवासी एक महिला की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता के खाते से 41 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने अपने पति और छोटे बच्चे के साथ थाने-थाने भटकी, तो कहीं उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। महिला न्याय के लिए दर-दर ठोकर खा रही है। पीड़िता ने बताया कि ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करती है और महीनों से मेहनत कर जो पैसे जोड़े थे, वह अपने बचत खाते में रखती थी। बीते दिनों वह अपने गांव के पास एक ग्राहक सेवा केंद गई थी, जहां उसने फिंगरप्रिंट मशीन के जरिए खाते से कुछ रुपए निकाले। महिला का आरोप है कि उसी समय सीएसपी संचालक ने धोखे से उसका अंगूठा स्कैन कर लिया और उसका क्लोन तैयार कर लिया। इसके बाद महिला के खाते से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.