हरिद्वार, फरवरी 1 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में ऊर्जा निगम से जुड़े एक ठेकेदार पर मजदूरी का बकाया भुगतान मांगने पर मारपीट, दो बाइक छीनने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में विशाल कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी हाडोली भोरा कलां बुढ़ाना मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसका भाई सन्नी हरिओम ठेकेदार सक्षम चौधरी के अधीन पेटी ठेकेदार के रूप में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने वाले मजदूरों की निगरानी और सामग्री की आपूर्ति करता था। आरोप है कि सक्षम पर करीब ढाई लाख रुपये का भुगतान बकाया था। कई बार कहने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। एक अक्तूबर की रात जब सन्नी ने दोबारा बकाया भुगतान की बात कही तो ललतारौ पुल के पास सक्षम और उसके हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.