अमरोहा, दिसम्बर 31 -- जोया, संवाददाता। मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार 22 वर्षीय जैनुल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार होने के बाद वह रातभर सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक जैनुल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी मजरूल हसन का बेटा था। तीन भाईयों में सबसे बड़ा जैनुल दिहाड़ी मजदूरी करता था। जैनुल मंगलवार को मजदूरी करने के लिए अमरोहा आया था। रात को किसी समय वह बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक जैसे ही उसकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुसैनपुर की पुलिया के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जैनुल गंभीर घायल हो गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.