शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- हरियाणा में मजदूरी करके घर लौट रहा किशोर दस दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की गुहार की है। गांव खैरपुर निवासी मो. जाकिर का बेटा सुबहान हरियाणा के पलवल में मजदूरी कर रहा था। विगत 2 फरवरी को सुबह परिजनों को फोन करके घर के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने साथियों से पुष्टि करने के बाद तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की गुहार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...