मैनपुरी, जनवरी 12 -- मजदूरी करने से इंकार करने पर नामजद दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई परंतु सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित एसपी के पास पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दो नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है, साथ ही आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। ग्राम नैगवां खिरिया निवासी सोनी पत्नी राजपाल सिंह ने एसपी से शिकायत की। बताया कि एक जनवरी की दोपहर वह अपने पति के साथ खेत पर जा रही थी। जैसे ही वह खरंजे पर पहुंची तो गांव के हर्ष ठाकुर पुत्र उमाशंकर चौहान, गोलू शाक्य पुत्र रामप्रसाद ने उन्हें रोकते हुए मजदूरी करने की बात कही। जब सोनी व उसके पति ने इंकार किया तो इन लोगों ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.