हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 24 -- मजदूरी कर गुजारा करने वाले पिता आईफोन नहीं दिला सके तो बिहार में एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली। घर के बेटे की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना खगड़िया जिले की है। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक स्थानीय वार्ड 3 निवासी पंकज कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार बताया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं। निखिल घर में आईफोन खरीदने की पिछले कुछ दिनों से जिद कर रहा था। घर की माली हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था। जिसके बाद घर के पास में ही स्थित एक मुर्गा फार्म में उसने गले में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.