बेगुसराय, जनवरी 27 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मजदूरी करने बैंगलुरु गए मौजी हरिसिंह पंचायत के वार्ड एक निवासी स्वर्गीय रामविलास महतों के करीब 35 वर्षीय पुत्र प्रेमलाल महतों का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों के द्वारा आप गांव के ही वार्ड दो निवासी ठेकेदार रामा पंडित के पुत्र विपिन पंडित एवं मिथिलेश पंडित पर लगाया जा रहा है। घटना बीते 22 जनवरी गुरुवार की ही बतायी जा रही है। काफी जद्दोजहद बाद शव सोमवार देर शाम घर लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश का माहौल काम हो गया। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम लिए लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया। इस घटना से मृतक की पत्नी सेबी देवी की स्थिति चिंताजनक हो गई है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे 10 साल का पंकज कुमार, 8 साल का विकास कुमार एवं 5 साल की शिवानी कुमारी की पालन पोषण की गंभीर समस्या खड...