कटिहार, फरवरी 9 -- मनिहारी निस केरल में मजदूरी करने गए एक युवक का एक माह से कोई अता पता नही चलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है । रविवार को लापता युवक पवन कुमार की मां चुन्नी देवी,पिता सकलदीप मंडल तथा मौसी संजू देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है । युवक पवन की मां ने बताया कि इनके पुत्र एक वर्ष से केरल में काम करता था। सात जनवरी फोन पर बात किया था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। लगातार मोबाइल पर फोन लगाते रहने पर एक महिला ने मोबाइल रिसिव कर उलटी सीधी बातें करने लगी। आज भी पवन का मोबाइल ऑन हुआ था। थोड़ी देर का बाद ऑफ हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.