औरैया, फरवरी 8 -- औरैया, संवाददाता। शहर के नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में मकान निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैमपुर निवासी सोनपाल पुत्र छोटेलाल रविवार सुबह मजदूरी करने के लिए पढ़ीन दरवाजा क्षेत्र स्थित एक मकान में गया था। बताया जाता है कि वह मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से उसका हाथ छू गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। घटना होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। युवक की हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.