भभुआ, फरवरी 18 -- आइस बॉक्स, हांडी, फेंका जाल, गिल नेट, इलेक्ट्रॉनिक बैलेंस मिले किट से ज्यादा समय तक मछलियों को सुरक्षित व ताजा रख सकेंगे भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मत्स्य कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम नितिन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 30 लाभार्थियों के बिच नि:शुल्क मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट का वितरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रत्येक किट में 25 लीटर का आइस बॉक्स, 25 लीटर की हांडी और फेंका जाल, गिल नेट, इलेक्ट्रॉनिक बैलेंस आदि आधुनिक उपकरण शामिल हैं। डीएम ने लाभुकों से वार्ता करते हुए बताया कि इन उपकरणों से मछुआरों को मछली बिक्री में काफी सहूलियत होगी। आइस बॉक्स से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा और स्वच्छ रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार क...