छपरा, फरवरी 14 -- उपकरणों का सही उपयोग व स्वच्छता के मानकों का पालन पर बल छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 37 मत्स्य शिकार एवं विपणन किट का वितरण शनिवार को किया गया। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के बीच किट प्रदान की। इस योजना का उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके कार्य को सुरक्षित, स्वच्छ और लाभकारी बनाना है। योजना के तहत मत्स्य शिकार एवं विपणन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्रियों को एक पैकेज के रूप में तैयार कर लाभार्थियों को दिया जाता है। इसमें फेंका जाल, गिल नेट, हांडी, तराजू तथा इंसुलेटेड आइस बॉक्स जैसी उपयोगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.