देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। मछुआरों के सशक्तिकरण के लिए लार के मायापुर चूरियां में मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के मुख्यालय पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों का पंजीकरण किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने मछुआरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। क्षेत्रीय मत्स्य प्रभारी वेंकटेश्वर त्रिपाठी एवं रितेश कुमार शाही ने भी मत्स्य पालन योजनाओं की जानकारी देते हुए मछुआरों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता के बारे में बताया। वहीं शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत मछुआरों का पंजीकरण भी किया गया। साथ ही प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.