रांची, जनवरी 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेकी द्वारा गेतलसूद डैम में एफपीओ के लिए स्थापित 50 फिशिंग केज में मत्स्य उत्पादन के लिए एक लाख मछली जीरा और मछली दाना प्रदान कर स्थानीय मछुआरों के रोजगार के लिए बड़ी पहल की है। मछुआरों से मिलकर सेकी के परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु ने कहा कि स्थानीय मछुआरा समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के प्रति सेकी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की। एफपीओ सदस्यों को मत्स्य गतिविधियों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ संचालन करने की जरूरत है। चंद्रबाबू मुंडा ने सेकी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मछुआरों से अपील की है कि वे आपसी सहयोग और प्रतिबद्धता के साथ मत्स्य पिंजरों का इस्तेमाल करें। ज्ञात हो कि गेतलसूद डैम के स्थानीय मछुआरा समुदाय की सतत आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में पहल करते हुए सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया ...